Monday, May 14, 2018

दैनिक समसामयिकी 15 May 2018(Tuesday) 1.कश्मीरियों के विशेष अधिकार पर वार्ताकार कर रहे चर्चा • केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जम्मू-कश्मीर के लिए उसके वार्ताकार संविधान के अनुच्छेद 35 (ए) को चुनौती देने वाले संवेदनशील मसले पर सभी पक्षकारों के साथ र्चचा कर रहे हैं। यह अनुच्छेद जम्मू कश्मीर विधानमंडल को अपने स्थाई निवासियों को परिभाषित करने और उन्हें विशेष अधिकार देने का अधिकार प्रदान करता है। • चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अजय खानिवलकर और धनन्जय चन्द्रचूड़ की बेंच के समक्ष अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि केन्द्र द्वारा नियुक्त वार्ताकार कश्मीर मसले के समाधान के लिए सभी पक्षकारों से बात कर रहे हैं। वह इन मुद्दों पर भी र्चचा कर रहे हैं और यह प्रक्रिया चल रही है। • केन्द्र ने पिछले साल 23 अक्टूबर को गुप्तचर ब्यूरो के पूर्व निदेशक दिनेश्वर शर्मा को जम्मू कश्मीर के लिए वार्ताकार नियुक्त किया था। राष्ट्रपति के एक आदेश के माध्यम से 1954 में संविधान में अनुच्छेद 35(ए) शामिल किया गया था। यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर के निवासियों को विशेष अधिकार प्रदान करता है और राज्य से बाहर के व्यक्ति से विवाह करने वाली महिलाओं को संपत्ति के अधिकारों से वंचित करता है। • यह प्रावधान उनके उत्तराधिकारियों पर भी लागू होता है। सुप्रीम कोर्ट इस अनुच्छेद की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली वी द सिटीजन्स की याचिका के साथ ही कई अन्य याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। कई समूहों ने भी इस अनुच्छेद के समर्थन में याचिकाएं दायर की हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि आप सभी ने देखा है कि कश्मीर में क्या हो रहा है। • वार्ताकार इस पर र्चचा कर रहे हैं। इस पर अदालत ने याचिकाओं पर सुनवाई छह अगस्त के लिए स्थगित कर दी। जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने सुनवाई के दौरान संविधान पीठ के दो फैसलों का हवाला दिया और कहा कि अनुच्छेद 35 (ए) को चुनौती देने वाली याचिकाओं में उठाए गए बिन्दु इन फैसलों के दायरे में आते हैं। • राज्य सरकार की ही ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर नफडे ने कहा कि 1927 से ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट है और इस तरह से इसका फैसला नहीं किया जा सकता। एक याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार ने कहा कि यह बड़ी विचित्र स्थिति है कि 1947 में पाकिस्तान पलायन कर गया जम्मू कश्मीर का कोई व्यक्ति कानून के तहत यहां आकर बस सकता है परंतु पीढ़ियों से यहां रहने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती। • उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद भी छात्रों को सरकारी मेडिकल कालेज में सिर्फ इसलिए प्रवेश नहीं मिल सकता क्योंकि वे राज्य के स्थाई निवासी नहीं है। एक अन्य याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि यह मानवीय मुद्दा है क्योंकि पांच लाख लोग राज्य से पलायन कर चुके हैं और वे दिल्ली जैसी जगहों पर रह रहे हैं लेकिन वे घाटी में लौट नहीं सकते हैं। 2. पवन व सौर ऊर्जा के लिए नीति जारी • सरकार ने अक्षय ऊर्जा के उत्पादन में तेजी लाने के इरादे से आज राष्ट्रीय पवन और सौर हाइब्रिड नीति जारी की। नीति का मकसद ऐसा मसौदा तैयार करना है जिससे ग्रिड से जुड़े बड़े पवन और सौर ऊर्जा संयंत्रों को प्रोत्साहन मिले। इससे पारेषण संबंधी बुनियादी ढांचा और भूमि का अधिक अच्छे ढंग से उपयोग हो सकेगा। • नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार पुन: इससे नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में होने वाले उतार-चढाव कम होंगे और ग्रिड स्थिरता बढ़ेगी। मंत्रालय के अनुसार सौर और पवन ऊर्जा में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इससे ग्रिड की सुरक्षा तथा स्थिरता को लेकर कुछ चुनौतियां हैं। इससे निपटने के लिए उपयुक्त नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत है। • पवन और सौर हाइब्रिड ऊर्जा से आशय ऐसे संयंत्र से है जिसमें एक ही जगह इन दोनों स्रेतों से बिजली पैदा की जाती है। एक स्रेत की बिजली क्षमता दूसरे स्रोत की बिजली क्षमता की कम-से-कम 25 प्रतिशत होने पर उसे हाइब्रिड परियोजना कहा जाएगा।उल्लेखनीय है कि सरकार ने 2022 तक अक्षय ऊर्जा स्रेतों से 1,75,000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसमें 1,00,000 मेगावाट सौर ऊर्जा से तथा 60,000 मेगावाट पवन ऊर्जा से सृजित करने का लक्ष्य है। • पिछले वित्त वर्ष में अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़कर 70,000 मेगावाट पहुंच गई। यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार तकनीकी दृष्टि से यह नीति एसी तथा डीसी स्तर पर पवन व सौर ऊर्जा दोनों के जुड़ाव की बात करती है। • नीति नई हाइब्रिड परियोजनाओं के साथ-साथ मौजूदा पवन और सौर परियोजनाओं को हाइब्रिड बनाने को प्रोत्साहित करती है। यह नीति हाइब्रिड परियोजना में पवन और सौर कल-पुर्जों के उपयोग में लचीलापन उपलब्ध कराती है। 3. निवेश व खपत बढ़ने से आएगा इकोनामी में सुधार • औद्योगिक उत्पादन में मार्च महीने में सुस्ती रहने के बावजूद जनवरी-मार्च तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि बढ़कर 7.7 फीसद रहने की उम्मीद है। इससे पिछली तिमाही में यह 7.2 फीसद थी।वित्तीय सेवा प्रदाता नोमुरा ने एक रपट में यह अनुमान जताया है। • नोमुरा के मुताबिक, ‘‘मार्च में औद्योगिक उत्पादन में नरमी के बावजूद जनवरी-मार्च में औसत औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 6.2 फीसद रही जो कि चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसम्बर) के 5.9 फीसद से अधिक है।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि औसत औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि से पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में समग्र औद्योगिक गतिविधियां मजबूत हुई हैं जो कि पहली तिमाही में जीडीपी के बढ़कर 7.7 फीसद रहने के हमारे विचार का समर्थन करती है। • निवेश और खपत के चलते देश में क्रमिक सुधार की उम्मीद है। हालांकि कच्चे तेल के बढ़ते दाम और कठिन वित्तीय स्थिति जैसे कारकों के चलते वृद्धि दर में गिरावट हो सकती है। हालांकि निकट अवधि में वृद्धि परिदृश्य को लेकर हमारा नजरिया अभी भी आशावादी है, हमें उम्मीद है कि आर्थिक वृद्धि को सुस्त करने वाली कठिन वित्तीय स्थिति एवं कच्चे तेल में तेजी का विपरीत प्रभाव आगे चलकर फीका पड़ जाएगा। • ’आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पूंजीगत सामान उत्पादन में गिरावट तथा खनन गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण मार्च महीने में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि धीमी रहकर 4.4 फीसद पर रही जो कि पांच महीने का निचला स्तर है। 4. पुतिन के बुलावे पर रूस जाएंगे पीएम, 21 को होगी बैठक • चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वुहान में अनौपचारिक बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ इसी तरह की बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक रूस के शहर सोची में 21 मई को होगी। • माना जा रहा है कि मोदी-चिनफिंग बैठक की तरह ही यह मुलाकात भी द्विपक्षीय रिश्तों में नई सोच भरने वाली साबित होगी। पुतिन के साथ पहली बार अनौपचारिक मुलाकात का एलान कर भारत संभवत: यह संदेश भी देना चाहता है कि उसकी विदेश नीति दूसरे देश की नीतियों से प्रभावित नहीं होती। • मोदी और पुतिन की यह बैठक सिर्फ इन दोनों देशों के रिश्तों को देखते हुए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि हाल के महीनों में जिस तरह से वैश्विक स्तर पर बदलाव हुए हैं उसे देखते हुए भी इसकी अहमियत बढ़ जाती है। हाल ही में रूस और अमेरिका के बीच तल्खी बढ़ी है। अमेरिका की तरफ से रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की शुरुआत हो चुकी है। • अमेरिका ने हाल ही में ईरान के साथ परमाणु करार तोड़ा है, जबकि रूस ईरान का पक्षधर है। मोदी और पुतिन के बीच होने वाली मुलाकात में अमेरिका के इन दोनों कदमों से उपजी स्थिति पर विस्तार से चर्चा होने के आसार हैं। भारत अभी भी अपनी रक्षा जरूरत का 63 फीसद साजोसामान रूस से खरीदता है। • रूस से एस 400 मिसाइल खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इस पर अमेरिकी प्रतिबंध से असर पड़ सकता है। विदेश मंत्रलय ने कहा है, ‘राष्ट्रपति पुतिन के आमंत्रण पर मोदी उनके साथ अनौपचारिक बैठक के लिए शहर सोची पहुंचेंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साङोदारी वाले द्विपक्षीय रिश्तों को ज्यादा प्रगाढ़ करने व राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी।’ • बताते चलें कि मोदी और पुतिन की अगले महीने के मध्य में चीन में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (सीएसओ) की शीर्ष बैठक में भी मुलाकात होगी, लेकिन मोदी की उसके पहले पुतिन से होने वाली यह विशेष मुलाकात इस बात को मजबूती से बताती है कि भारत अभी किसी भी एक धुरी के साथ नहीं है। • यह भी उल्लेखनीय तथ्य है कि हाल के महीनों में भारत-अमेरिका के बीच कोई शीर्ष स्तरीय बैठक नहीं हुई है। अप्रैल, 2018 में भारत व अमेरिका के रक्षा व विदेश मंत्रियों की अगुआई में अहम रणनीतिक वार्ता होनी थी, लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्री के बदले जाने के बाद यह स्थगित हो गई। • सूत्रों का कहना है कि मोदी और पुतिन की अनौपचारिक बैठक के एजेंडे में सबसे अहम यह होगा कि दोनों के रिश्ते में हाल के वर्षो में आई शिथिलता को दूर कैसे किया जाए? ईरान पर अमेरिकी रुख का मुद्दा भी उठेगा। • भारत ने हाल के महीनों में ईरान और रूस के साथ कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं पर विचार करना शुरू किया है, लेकिन अमेरिका इसको लेकर सकारात्मक नहीं है • चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग के बाद अहम है मोदी-पुतिन की मुलाकात • sईरान पर अमेरिका के प्रतिबंधों को देखते हुए भारत का कदम अहम 5. इराक चुनाव में मुक्तदा अल-सद्र गठबंधन आगे • इराक में 12 मई को हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी के शिया प्रतिद्वंद्वियों को बड़ी बढ़त मिली है। बीबीसी ने चुनाव अधिकारियों के हवाले से बताया, अधिकतर मतों की गणना हो गई है और शिया मौलवी मुक्तदा अल-सद्र के नेतृत्व वाला गठबंधन आगे है।निर्वाचन आयोग का कहना है कि अल अबादी का शासकीय गठबंधन तीसरे स्थान पर है। • देश में 2017 में इस्लामिक स्टेट पर जीत के बाद से शनिवार को पहली बार देश में चुनाव हुए। चुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा शाम को की जाएगी। रविवार को हुए चुनाव का मतदान प्रतिशत 44.5 फीसदी था, जो पिछले चुनाव की तुलना में काफी कम है। • इराक के लोगों ने बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को वोट किया, जिनमें बड़ी संख्या में शिया और सुन्नी हैं। मतदान के शुरुआती नतीजों में ही अल-सदर के गठबंधन को बढ़त दिखाई गई थी। उनके समर्थकों ने बगदाद में जश्न मनाया। साल 2003 में सद्दाम हुसैन के पतन के बाद अल-सद्र र्चचा में आए थे। • रिपोर्टों के मुताबिक, मिलिशिया नेता हादी अल-अमीरी का गठबंधन दूसरे स्थान पर है। बीबीसी के मुताबिक, अल-अबादी की शिया सरकार ने आईएस आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लेकर वाहवाही बटोरी थी। • रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा स्थिति में सुधार के बावजूद आईएस के खिलाफ चार साल के युद्ध के बाद भी इराक खुद को दोबारा खड़े करने को लेकर जूझ रहा है। 6. चीन ने माना, स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था • भारतीय अर्थव्यवस्था नई उड़ान भरने को तैयार है और वह स्वर्णिम युग में प्रवेश करने वाली है। ऐसे में निवेशकों को जमकर पैसा लगाना चाहिए। यह अपील किसी और की नहीं बल्कि चीन के शीर्ष सरकारी बैंक की है। भारत में निवेश की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए चीन का यह बैंक खास तैयारी कर रहा है। इंडस्टियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चायना (आइसीबीसी) ने भारत समर्पित निवेश फंड लांच किया है। इसमें चीन के लोग निवेश कर सकेंगे। यह राशि भारत में निवेश की जाएगी। परिसंपत्तियों के लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा बैंक है। • भारत में निवेश को बढ़ावा देने के लिए चीन के बैंक का यह कदम इस वजह से खास अहम माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अनौपचारिक वार्ता होने के महज एक सप्ताह बाद यह पहल की गई है। दोनों देशों के नेताओं ने आर्थिक संभावनाओं के दोहन के लिए द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने पर जोर दिया था। इंडस्टियल एंड कॉमर्शियल बैंक क्रेडिट स्यूज इंडिया मार्केट फंड यूरोप और अमेरिका के 20 से ज्यादा स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध उन एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों में निवेश करेगा जो भारतीय बाजारों पर आधारित हैं। • चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार भारत में निवेश के लिए चीन का यह पहला पब्लिकली ऑफर्ड फंड है। यह फंड भारतीय अर्थव्यवस्था के भविष्य में निवेश करेगा। एक फंड मैनेजर के हवाले से अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फंड भारतीय बाजार में समग्र औद्योगिक बुनियादी विकास पर नजर रखेगा। बैंक ने इंडेक्स में प्रमुख उद्योगों के महत्व के लिहाज से विभिन्न सेक्टरों को निवेश के लिए सूचीबद्ध किया है। इसमें वित्तीय क्षेत्र को सबसे ज्यादा अहमियत मिल सकती है। इसके बाद आइटी, वैकल्पिक उपभोग, एनर्जी, आवश्यक उपभोग, कच्चा माल, फार्मास्युटिकल्स, हेल्थकेयर और अन्य उद्योगों पर फोकस होगा। • दुनिया के सबसे बड़े इस चीनी बैंक आइसीबीसी की परिसंपत्तियां 3.6 लाख करोड़ डॉलर (241 लाख करोड़ रुपये) हैं। बैंक ने फंड लांच करते हुए भारत की शानदार तस्वीर पेश की है। आइसीबीसी क्रेडिट स्यूज इंडिया मार्केट फंड में सात मई से 25 मई के बीज निवेश किया जा सकता है। • आइसीबीसी के एक लेख के अनुसार तमाम विदेशी बाजारों में भारत दुनिया की दूसरी सबसे उभरती अर्थव्यवस्था है। वह आर्थिक विकास के अपने स्वर्णिम युग में प्रवेश करने वाला है। यह एक ऐसा देश है जहां घरेलू और विदेशी पूंजी के बीच स्पर्धा है। 2017 से ग्लोबल रिकवरी के साथ उभरती अर्थव्यवस्था को फायदा मिल रहा है। इनमें भारत का प्रदर्शन सबसे अच्छा है। Sorce of the News (With Regards):- compile by Jagran(Rashtriya Sanskaran),Dainik Bhaskar(Rashtriya Sanskaran), Rashtriya Sahara(Rashtriya Sanskaran) Hindustan dainik(Delhi), Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English)

दैनिक समसामयिकी

15 May 2018(Tuesday)

1.कश्मीरियों के विशेष अधिकार पर वार्ताकार कर रहे चर्चा
• केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जम्मू-कश्मीर के लिए उसके वार्ताकार संविधान के अनुच्छेद 35 (ए) को चुनौती देने वाले संवेदनशील मसले पर सभी पक्षकारों के साथ र्चचा कर रहे हैं। यह अनुच्छेद जम्मू कश्मीर विधानमंडल को अपने स्थाई निवासियों को परिभाषित करने और उन्हें विशेष अधिकार देने का अधिकार प्रदान करता है।
• चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अजय खानिवलकर और धनन्जय चन्द्रचूड़ की बेंच के समक्ष अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि केन्द्र द्वारा नियुक्त वार्ताकार कश्मीर मसले के समाधान के लिए सभी पक्षकारों से बात कर रहे हैं। वह इन मुद्दों पर भी र्चचा कर रहे हैं और यह प्रक्रिया चल रही है।
• केन्द्र ने पिछले साल 23 अक्टूबर को गुप्तचर ब्यूरो के पूर्व निदेशक दिनेश्वर शर्मा को जम्मू कश्मीर के लिए वार्ताकार नियुक्त किया था। राष्ट्रपति के एक आदेश के माध्यम से 1954 में संविधान में अनुच्छेद 35(ए) शामिल किया गया था। यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर के निवासियों को विशेष अधिकार प्रदान करता है और राज्य से बाहर के व्यक्ति से विवाह करने वाली महिलाओं को संपत्ति के अधिकारों से वंचित करता है।
• यह प्रावधान उनके उत्तराधिकारियों पर भी लागू होता है। सुप्रीम कोर्ट इस अनुच्छेद की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली वी द सिटीजन्स की याचिका के साथ ही कई अन्य याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। कई समूहों ने भी इस अनुच्छेद के समर्थन में याचिकाएं दायर की हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि आप सभी ने देखा है कि कश्मीर में क्या हो रहा है।
• वार्ताकार इस पर र्चचा कर रहे हैं। इस पर अदालत ने याचिकाओं पर सुनवाई छह अगस्त के लिए स्थगित कर दी। जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने सुनवाई के दौरान संविधान पीठ के दो फैसलों का हवाला दिया और कहा कि अनुच्छेद 35 (ए) को चुनौती देने वाली याचिकाओं में उठाए गए बिन्दु इन फैसलों के दायरे में आते हैं।
• राज्य सरकार की ही ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर नफडे ने कहा कि 1927 से ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट है और इस तरह से इसका फैसला नहीं किया जा सकता। एक याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार ने कहा कि यह बड़ी विचित्र स्थिति है कि 1947 में पाकिस्तान पलायन कर गया जम्मू कश्मीर का कोई व्यक्ति कानून के तहत यहां आकर बस सकता है परंतु पीढ़ियों से यहां रहने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती।
• उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद भी छात्रों को सरकारी मेडिकल कालेज में सिर्फ इसलिए प्रवेश नहीं मिल सकता क्योंकि वे राज्य के स्थाई निवासी नहीं है। एक अन्य याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि यह मानवीय मुद्दा है क्योंकि पांच लाख लोग राज्य से पलायन कर चुके हैं और वे दिल्ली जैसी जगहों पर रह रहे हैं लेकिन वे घाटी में लौट नहीं सकते हैं।

2. पवन व सौर ऊर्जा के लिए नीति जारी
• सरकार ने अक्षय ऊर्जा के उत्पादन में तेजी लाने के इरादे से आज राष्ट्रीय पवन और सौर हाइब्रिड नीति जारी की। नीति का मकसद ऐसा मसौदा तैयार करना है जिससे ग्रिड से जुड़े बड़े पवन और सौर ऊर्जा संयंत्रों को प्रोत्साहन मिले। इससे पारेषण संबंधी बुनियादी ढांचा और भूमि का अधिक अच्छे ढंग से उपयोग हो सकेगा।
• नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार पुन: इससे नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में होने वाले उतार-चढाव कम होंगे और ग्रिड स्थिरता बढ़ेगी। मंत्रालय के अनुसार सौर और पवन ऊर्जा में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इससे ग्रिड की सुरक्षा तथा स्थिरता को लेकर कुछ चुनौतियां हैं। इससे निपटने के लिए उपयुक्त नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत है।
• पवन और सौर हाइब्रिड ऊर्जा से आशय ऐसे संयंत्र से है जिसमें एक ही जगह इन दोनों स्रेतों से बिजली पैदा की जाती है। एक स्रेत की बिजली क्षमता दूसरे स्रोत  की बिजली क्षमता की कम-से-कम 25 प्रतिशत होने पर उसे हाइब्रिड परियोजना कहा जाएगा।उल्लेखनीय है कि सरकार ने 2022 तक अक्षय ऊर्जा स्रेतों से 1,75,000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसमें 1,00,000 मेगावाट सौर ऊर्जा से तथा 60,000 मेगावाट पवन ऊर्जा से सृजित करने का लक्ष्य है।
•  पिछले वित्त वर्ष में अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़कर 70,000 मेगावाट पहुंच गई। यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार तकनीकी दृष्टि से यह नीति एसी तथा डीसी स्तर पर पवन व सौर ऊर्जा दोनों के जुड़ाव की बात करती है।
• नीति नई हाइब्रिड परियोजनाओं के साथ-साथ मौजूदा पवन और सौर परियोजनाओं को हाइब्रिड बनाने को प्रोत्साहित करती है। यह नीति हाइब्रिड परियोजना में पवन और सौर कल-पुर्जों  के उपयोग में लचीलापन उपलब्ध कराती है।

3. निवेश व खपत बढ़ने से आएगा इकोनामी में सुधार
• औद्योगिक उत्पादन में मार्च महीने में सुस्ती रहने के बावजूद जनवरी-मार्च तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि बढ़कर 7.7 फीसद रहने की उम्मीद है। इससे पिछली तिमाही में यह 7.2 फीसद थी।वित्तीय सेवा प्रदाता नोमुरा ने एक रपट में यह अनुमान जताया है।
• नोमुरा के मुताबिक, ‘‘मार्च में औद्योगिक उत्पादन में नरमी के बावजूद जनवरी-मार्च में औसत औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 6.2 फीसद रही जो कि चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसम्बर) के 5.9 फीसद से अधिक है।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि औसत औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि से पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में समग्र औद्योगिक गतिविधियां मजबूत हुई हैं जो कि पहली तिमाही में जीडीपी के बढ़कर 7.7 फीसद रहने के हमारे विचार का समर्थन करती है।
• निवेश और खपत के चलते देश में क्रमिक सुधार की उम्मीद है। हालांकि कच्चे तेल के बढ़ते दाम और कठिन वित्तीय स्थिति जैसे कारकों के चलते वृद्धि दर में गिरावट हो सकती है। हालांकि निकट अवधि में वृद्धि परिदृश्य को लेकर हमारा नजरिया अभी भी आशावादी है, हमें उम्मीद है कि आर्थिक वृद्धि को सुस्त करने वाली कठिन वित्तीय स्थिति एवं कच्चे तेल में तेजी का विपरीत प्रभाव आगे चलकर फीका पड़ जाएगा।
• ’आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पूंजीगत सामान उत्पादन में गिरावट तथा खनन गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण मार्च महीने में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि धीमी रहकर 4.4 फीसद पर रही जो कि पांच महीने का निचला स्तर है।

4. पुतिन के बुलावे पर रूस जाएंगे पीएम, 21 को होगी बैठक
• चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वुहान में अनौपचारिक बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ इसी तरह की बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक रूस के शहर सोची में 21 मई को होगी।
• माना जा रहा है कि मोदी-चिनफिंग बैठक की तरह ही यह मुलाकात भी द्विपक्षीय रिश्तों में नई सोच भरने वाली साबित होगी। पुतिन के साथ पहली बार अनौपचारिक मुलाकात का एलान कर भारत संभवत: यह संदेश भी देना चाहता है कि उसकी विदेश नीति दूसरे देश की नीतियों से प्रभावित नहीं होती।
• मोदी और पुतिन की यह बैठक सिर्फ इन दोनों देशों के रिश्तों को देखते हुए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि हाल के महीनों में जिस तरह से वैश्विक स्तर पर बदलाव हुए हैं उसे देखते हुए भी इसकी अहमियत बढ़ जाती है। हाल ही में रूस और अमेरिका के बीच तल्खी बढ़ी है। अमेरिका की तरफ से रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की शुरुआत हो चुकी है।
• अमेरिका ने हाल ही में ईरान के साथ परमाणु करार तोड़ा है, जबकि रूस ईरान का पक्षधर है। मोदी और पुतिन के बीच होने वाली मुलाकात में अमेरिका के इन दोनों कदमों से उपजी स्थिति पर विस्तार से चर्चा होने के आसार हैं। भारत अभी भी अपनी रक्षा जरूरत का 63 फीसद साजोसामान रूस से खरीदता है।
• रूस से एस 400 मिसाइल खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इस पर अमेरिकी प्रतिबंध से असर पड़ सकता है। विदेश मंत्रलय ने कहा है, ‘राष्ट्रपति पुतिन के आमंत्रण पर मोदी उनके साथ अनौपचारिक बैठक के लिए शहर सोची पहुंचेंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साङोदारी वाले द्विपक्षीय रिश्तों को ज्यादा प्रगाढ़ करने व राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी।’
• बताते चलें कि मोदी और पुतिन की अगले महीने के मध्य में चीन में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (सीएसओ) की शीर्ष बैठक में भी मुलाकात होगी, लेकिन मोदी की उसके पहले पुतिन से होने वाली यह विशेष मुलाकात इस बात को मजबूती से बताती है कि भारत अभी किसी भी एक धुरी के साथ नहीं है।
• यह भी उल्लेखनीय तथ्य है कि हाल के महीनों में भारत-अमेरिका के बीच कोई शीर्ष स्तरीय बैठक नहीं हुई है। अप्रैल, 2018 में भारत व अमेरिका के रक्षा व विदेश मंत्रियों की अगुआई में अहम रणनीतिक वार्ता होनी थी, लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्री के बदले जाने के बाद यह स्थगित हो गई।
• सूत्रों का कहना है कि मोदी और पुतिन की अनौपचारिक बैठक के एजेंडे में सबसे अहम यह होगा कि दोनों के रिश्ते में हाल के वर्षो में आई शिथिलता को दूर कैसे किया जाए? ईरान पर अमेरिकी रुख का मुद्दा भी उठेगा।
• भारत ने हाल के महीनों में ईरान और रूस के साथ कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं पर विचार करना शुरू किया है, लेकिन अमेरिका इसको लेकर सकारात्मक नहीं है
• चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग के बाद अहम है मोदी-पुतिन की मुलाकात
• sईरान पर अमेरिका के प्रतिबंधों को देखते हुए भारत का कदम अहम

5. इराक चुनाव में मुक्तदा अल-सद्र गठबंधन आगे
• इराक में 12 मई को हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी के शिया प्रतिद्वंद्वियों को बड़ी बढ़त मिली है। बीबीसी ने चुनाव अधिकारियों के हवाले से बताया, अधिकतर मतों की गणना हो गई है और शिया मौलवी मुक्तदा अल-सद्र के नेतृत्व वाला गठबंधन आगे है।निर्वाचन आयोग का कहना है कि अल अबादी का शासकीय गठबंधन तीसरे स्थान पर है।
• देश में 2017 में इस्लामिक स्टेट पर जीत के बाद से शनिवार को पहली बार देश में चुनाव हुए। चुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा शाम को की जाएगी। रविवार को हुए चुनाव का मतदान प्रतिशत 44.5 फीसदी था, जो पिछले चुनाव की तुलना में काफी कम है।
• इराक के लोगों ने बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को वोट किया, जिनमें बड़ी संख्या में शिया और सुन्नी हैं। मतदान के शुरुआती नतीजों में ही अल-सदर के गठबंधन को बढ़त दिखाई गई थी। उनके समर्थकों ने बगदाद में जश्न मनाया। साल 2003 में सद्दाम हुसैन के पतन के बाद अल-सद्र र्चचा में आए थे।
• रिपोर्टों  के मुताबिक, मिलिशिया नेता हादी अल-अमीरी का गठबंधन दूसरे स्थान पर है। बीबीसी के मुताबिक, अल-अबादी की शिया सरकार ने आईएस आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लेकर वाहवाही बटोरी थी।
•  रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा स्थिति में सुधार के बावजूद आईएस के खिलाफ चार साल के युद्ध के बाद भी इराक खुद को दोबारा खड़े करने को लेकर जूझ रहा है।

6. चीन ने माना, स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था
• भारतीय अर्थव्यवस्था नई उड़ान भरने को तैयार है और वह स्वर्णिम युग में प्रवेश करने वाली है। ऐसे में निवेशकों को जमकर पैसा लगाना चाहिए। यह अपील किसी और की नहीं बल्कि चीन के शीर्ष सरकारी बैंक की है। भारत में निवेश की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए चीन का यह बैंक खास तैयारी कर रहा है। इंडस्टियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चायना (आइसीबीसी) ने भारत समर्पित निवेश फंड लांच किया है। इसमें चीन के लोग निवेश कर सकेंगे। यह राशि भारत में निवेश की जाएगी। परिसंपत्तियों के लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा बैंक है।
• भारत में निवेश को बढ़ावा देने के लिए चीन के बैंक का यह कदम इस वजह से खास अहम माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अनौपचारिक वार्ता होने के महज एक सप्ताह बाद यह पहल की गई है। दोनों देशों के नेताओं ने आर्थिक संभावनाओं के दोहन के लिए द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने पर जोर दिया था। इंडस्टियल एंड कॉमर्शियल बैंक क्रेडिट स्यूज इंडिया मार्केट फंड यूरोप और अमेरिका के 20 से ज्यादा स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध उन एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों में निवेश करेगा जो भारतीय बाजारों पर आधारित हैं।
• चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार भारत में निवेश के लिए चीन का यह पहला पब्लिकली ऑफर्ड फंड है। यह फंड भारतीय अर्थव्यवस्था के भविष्य में निवेश करेगा। एक फंड मैनेजर के हवाले से अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फंड भारतीय बाजार में समग्र औद्योगिक बुनियादी विकास पर नजर रखेगा। बैंक ने इंडेक्स में प्रमुख उद्योगों के महत्व के लिहाज से विभिन्न सेक्टरों को निवेश के लिए सूचीबद्ध किया है। इसमें वित्तीय क्षेत्र को सबसे ज्यादा अहमियत मिल सकती है। इसके बाद आइटी, वैकल्पिक उपभोग, एनर्जी, आवश्यक उपभोग, कच्चा माल, फार्मास्युटिकल्स, हेल्थकेयर और अन्य उद्योगों पर फोकस होगा।
• दुनिया के सबसे बड़े इस चीनी बैंक आइसीबीसी की परिसंपत्तियां 3.6 लाख करोड़ डॉलर (241 लाख करोड़ रुपये) हैं। बैंक ने फंड लांच करते हुए भारत की शानदार तस्वीर पेश की है। आइसीबीसी क्रेडिट स्यूज इंडिया मार्केट फंड में सात मई से 25 मई के बीज निवेश किया जा सकता है।
• आइसीबीसी के एक लेख के अनुसार तमाम विदेशी बाजारों में भारत दुनिया की दूसरी सबसे उभरती अर्थव्यवस्था है। वह आर्थिक विकास के अपने स्वर्णिम युग में प्रवेश करने वाला है। यह एक ऐसा देश है जहां घरेलू और विदेशी पूंजी के बीच स्पर्धा है। 2017 से ग्लोबल रिकवरी के साथ उभरती अर्थव्यवस्था को फायदा मिल रहा है। इनमें भारत का प्रदर्शन सबसे अच्छा है।

Sorce of the News (With Regards):- compile by Jagran(Rashtriya Sanskaran),Dainik Bhaskar(Rashtriya Sanskaran), Rashtriya Sahara(Rashtriya Sanskaran) Hindustan dainik(Delhi), Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English)

इतने बडे हो गए हैं,,यहाँ के कोठी वाले【महलोंवाले】की उन्हें आसमाँ के सिवा,,,जमीन अब दिखाई ही नही देती,,, #अभिशप्तमन

इतने बडे हो गए हैं,,यहाँ के कोठी वाले【महलोंवाले】की उन्हें आसमाँ के सिवा,,,जमीन अब दिखाई ही नही देती,,,

#अभिशप्तमन

जाने,,क्यूँ आज दिल क्रुद्ध है,, ना चाहकर भी तुम्हारे विरूद्ध है,, #अमीरvsगरीब

जाने,,क्यूँ आज दिल क्रुद्ध है,,
ना चाहकर भी तुम्हारे विरूद्ध है,,

#अमीरvsगरीब

Friday, May 11, 2018

नाम - कुँवर प्रताप जी (श्री महाराणा प्रताप सिंह जी) जन्म - 9 मई, 1540 ई. जन्म भूमि - कुम्भलगढ़, राजस्थान पुण्य तिथि - 29 जनवरी, 1597 ई. पिता - श्री महाराणा उदयसिंह जी माता - राणी जीवत कँवर जी राज्य - मेवाड़ शासन काल - 1568–1597ई. शासन अवधि - 29 वर्ष वंश - सुर्यवंश राजवंश - सिसोदिया राजघराना - राजपूताना धार्मिक मान्यता - हिंदू धर्म युद्ध - हल्दीघाटी का युद्ध राजधानी - उदयपुर पूर्वाधिकारी - महाराणा उदयसिंह उत्तराधिकारी - राणा अमर सिंह अन्य जानकारी - महाराणा प्रताप सिंह जी के पास एक सबसे प्रिय घोड़ा था, जिसका नाम 'चेतक' था। राजपूत शिरोमणि महाराणा प्रतापसिंह उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा थे। वह तिथि धन्य है, जब मेवाड़ की शौर्य-भूमि पर मेवाड़-मुकुटमणि राणा प्रताप का जन्म हुआ। महाराणा का नाम इतिहास में वीरता और दृढ़ प्रण के लिये अमर है। महाराणा प्रताप की जयंती विक्रमी सम्वत् कॅलण्डर के अनुसार प्रतिवर्ष ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है। महाराणा प्रताप के बारे में कुछ रोचक जानकारी:- 1... महाराणा प्रताप एक ही झटके में घोड़े समेत दुश्मन सैनिक को काट डालते थे। 2.... जब इब्राहिम लिंकन भारत दौरे पर आ रहे थे तब उन्होने अपनी माँ से पूछा कि हिंदुस्तान से आपके लिए क्या लेकर आए| तब माँ का जवाब मिला- ”उस महान देश की वीर भूमि हल्दी घाटी से एक मुट्ठी धूल लेकर आना जहाँ का राजा अपनी प्रजा के प्रति इतना वफ़ादार था कि उसने आधे हिंदुस्तान के बदले अपनी मातृभूमि को चुना ” लेकिन बदकिस्मती से उनका वो दौरा रद्द हो गया था | “बुक ऑफ़ प्रेसिडेंट यु एस ए ‘किताब में आप यह बात पढ़ सकते हैं | 3.... महाराणा प्रताप के भाले का वजन 80 किलोग्राम था और कवच का वजन भी 80 किलोग्राम ही था| कवच, भाला, ढाल, और हाथ में तलवार का वजन मिलाएं तो कुल वजन 207 किलो था। 4.... आज भी महाराणा प्रताप की तलवार कवच आदि सामान उदयपुर राज घराने के संग्रहालय में सुरक्षित हैं | 5.... अकबर ने कहा था कि अगर राणा प्रताप मेरे सामने झुकते है तो आधा हिंदुस्तान के वारिस वो होंगे पर बादशाहत अकबर की ही रहेगी| लेकिन महाराणा प्रताप ने किसी की भी अधीनता स्वीकार करने से मना कर दिया | 6.... हल्दी घाटी की लड़ाई में मेवाड़ से 20000 सैनिक थे और अकबर की ओर से 85000 सैनिक युद्ध में सम्मिलित हुए | 7.... महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक का मंदिर भी बना हुआ है जो आज भी हल्दी घाटी में सुरक्षित है | 8.... महाराणा प्रताप ने जब महलों का त्याग किया तब उनके साथ लुहार जाति के हजारो लोगों ने भी घर छोड़ा और दिन रात राणा कि फौज के लिए तलवारें बनाईं| इसी समाज को आज गुजरात मध्यप्रदेश और राजस्थान में गाढ़िया लोहार कहा जाता है| मैं नमन करता हूँ ऐसे लोगो को | 9.... हल्दी घाटी के युद्ध के 300 साल बाद भी वहाँ जमीनों में तलवारें पाई गई। आखिरी बार तलवारों का जखीरा 1985 में हल्दी घाटी में मिला था | 10..... महाराणा प्रताप को शस्त्रास्त्र की शिक्षा "श्री जैमल मेड़तिया जी" ने दी थी जो 8000 राजपूत वीरों को लेकर 60000 मुसलमानों से लड़े थे। उस युद्ध में 48000 मारे गए थे जिनमे 8000 राजपूत और 40000 मुग़ल थे | 11.... महाराणा के देहांत पर अकबर भी रो पड़ा था | 12.... मेवाड़ के आदिवासी भील समाज ने हल्दी घाटी में अकबर की फौज को अपने तीरो से रौंद डाला था वो महाराणा प्रताप को अपना बेटा मानते थे और राणा बिना भेदभाव के उन के साथ रहते थे| आज भी मेवाड़ के राजचिन्ह पर एक तरफ राजपूत हैं तो दूसरी तरफ भील | 13..... महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक महाराणा को 26 फीट का दरिया पार करने के बाद वीर गति को प्राप्त हुआ | उसकी एक टांग टूटने के बाद भी वह दरिया पार कर गया। जहाँ वो घायल हुआ वहां आज खोड़ी इमली नाम का पेड़ है जहाँ पर चेतक की मृत्यु हुई वहाँ चेतक मंदिर है | 14..... राणा का घोड़ा चेतक भी बहुत ताकतवर था उसके मुँह के आगे दुश्मन के हाथियों को भ्रमित करने के लिए हाथी की सूंड लगाई जाती थी । यह हेतक और चेतक नाम के दो घोड़े थे| 15..... मरने से पहले महाराणा प्रताप ने अपना खोया हुआ 85 % मेवाड फिर से जीत लिया था । सोने चांदी और महलो को छोड़कर वो 20 साल मेवाड़ के जंगलो में घूमे | 16.... महाराणा प्रताप का वजन 110 किलो और लम्बाई 7’5” थी, दो म्यान वाली तलवार और 80 किलो का भाला रखते थे हाथ में। महाराणा प्रताप के हाथी की कहानी: मित्रो आप सब ने महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन उनका एक हाथी भी था। जिसका नाम था रामप्रसाद। उसके बारे में आपको कुछ बाते बताता हुँ। रामप्रसाद हाथी का उल्लेख अल- बदायुनी, जो मुगलों की ओर से हल्दीघाटी के युद्ध में लड़ा था ने अपने एक ग्रन्थ में किया है। वो लिखता है की जब महाराणा प्रताप पर अकबर ने चढाई की थी तब उसने दो चीजो को ही बंदी बनाने की मांग की थी एक तो खुद महाराणा और दूसरा उनका हाथी रामप्रसाद। आगे अल बदायुनी लिखता है की वो हाथी इतना समझदार व ताकतवर था की उसने हल्दीघाटी के युद्ध में अकेले ही अकबर के 13 हाथियों को मार गिराया था वो आगे लिखता है कि उस हाथी को पकड़ने के लिए हमने 7 बड़े हाथियों का एक चक्रव्यूह बनाया और उन पर 14 महावतो को बिठाया तब कहीं जाकर उसे बंदी बना पाये। अब सुनिए एक भारतीय जानवर की स्वामी भक्ति। उस हाथी को अकबर के समक्ष पेश किया गया जहा अकबर ने उसका नाम पीरप्रसाद रखा। रामप्रसाद को मुगलों ने गन्ने और पानी दिया। पर उस स्वामिभक्त हाथी ने 18 दिन तक मुगलों का न तो दाना खाया और न ही पानी पिया और वो शहीद हो गया। तब अकबर ने कहा था कि जिसके हाथी को मैं अपने सामने नहीं झुका पाया उस महाराणा प्रताप को क्या झुका पाउँगा। ऐसे ऐसे देशभक्त चेतक व रामप्रसाद जैसे तो यहाँ जानवर थे। इसलिए मित्रो हमेशा अपने भारतीय होने पे गर्व करो। पढ़कर सीना चौड़ा हुआ हो तो शेयर कर देना। जय मेवाड़

नाम - कुँवर प्रताप जी (श्री महाराणा प्रताप सिंह जी)
जन्म - 9 मई, 1540 ई.
जन्म भूमि - कुम्भलगढ़, राजस्थान
पुण्य तिथि - 29 जनवरी, 1597 ई.
पिता - श्री महाराणा उदयसिंह जी
माता - राणी जीवत कँवर जी
राज्य - मेवाड़
शासन काल - 1568–1597ई.
शासन अवधि - 29 वर्ष
वंश - सुर्यवंश
राजवंश - सिसोदिया
राजघराना - राजपूताना
धार्मिक मान्यता - हिंदू धर्म
युद्ध - हल्दीघाटी का युद्ध
राजधानी - उदयपुर
पूर्वाधिकारी - महाराणा उदयसिंह
उत्तराधिकारी - राणा अमर सिंह

अन्य जानकारी -
महाराणा प्रताप सिंह जी के पास एक सबसे प्रिय घोड़ा था,
जिसका नाम 'चेतक' था।

राजपूत शिरोमणि महाराणा प्रतापसिंह उदयपुर,
मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा थे।

वह तिथि धन्य है, जब मेवाड़ की शौर्य-भूमि पर मेवाड़-मुकुटमणि
राणा प्रताप का जन्म हुआ।

महाराणा का नाम
इतिहास में वीरता और दृढ़ प्रण के लिये अमर है।

महाराणा प्रताप की जयंती विक्रमी सम्वत् कॅलण्डर
के अनुसार प्रतिवर्ष ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती
है।

महाराणा प्रताप के बारे में कुछ रोचक जानकारी:-

1... महाराणा प्रताप एक ही झटके में घोड़े समेत दुश्मन सैनिक को काट डालते थे।

2.... जब इब्राहिम लिंकन भारत दौरे पर आ रहे थे तब उन्होने
अपनी माँ से पूछा कि हिंदुस्तान से आपके लिए क्या लेकर
आए| तब माँ का जवाब मिला- ”उस महान देश की वीर भूमि
हल्दी घाटी से एक मुट्ठी धूल लेकर आना जहाँ का राजा अपनी प्रजा के प्रति इतना वफ़ादार था कि उसने आधे हिंदुस्तान के बदले अपनी मातृभूमि को चुना ” लेकिन बदकिस्मती से उनका वो दौरा रद्द हो गया था | “बुक ऑफ़
प्रेसिडेंट यु एस ए ‘किताब में आप यह बात पढ़ सकते हैं |

3.... महाराणा प्रताप के भाले का वजन 80 किलोग्राम था और कवच का वजन भी 80 किलोग्राम ही था|

कवच, भाला, ढाल, और हाथ में तलवार का वजन मिलाएं तो कुल वजन 207 किलो था।

4.... आज भी महाराणा प्रताप की तलवार कवच आदि सामान
उदयपुर राज घराने के संग्रहालय में सुरक्षित हैं |

5.... अकबर ने कहा था कि अगर राणा प्रताप मेरे सामने झुकते है तो आधा हिंदुस्तान के वारिस वो होंगे पर बादशाहत अकबर की ही रहेगी|
लेकिन महाराणा प्रताप ने किसी की भी अधीनता स्वीकार करने से मना कर दिया |

6.... हल्दी घाटी की लड़ाई में मेवाड़ से 20000 सैनिक थे और
अकबर की ओर से 85000 सैनिक युद्ध में सम्मिलित हुए |

7.... महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक का मंदिर भी बना हुआ है जो आज भी हल्दी घाटी में सुरक्षित है |

8.... महाराणा प्रताप ने जब महलों का त्याग किया तब उनके साथ लुहार जाति के हजारो लोगों ने भी घर छोड़ा और दिन रात राणा कि फौज के लिए तलवारें बनाईं| इसी
समाज को आज गुजरात मध्यप्रदेश और राजस्थान में गाढ़िया लोहार कहा जाता है|
मैं नमन करता हूँ ऐसे लोगो को |

9.... हल्दी घाटी के युद्ध के 300 साल बाद भी वहाँ जमीनों में तलवारें पाई गई।
आखिरी बार तलवारों का जखीरा 1985 में हल्दी घाटी में मिला था |

10..... महाराणा प्रताप को शस्त्रास्त्र की शिक्षा "श्री जैमल मेड़तिया जी" ने दी थी जो 8000 राजपूत वीरों को लेकर 60000 मुसलमानों से लड़े थे। उस युद्ध में 48000 मारे गए थे
जिनमे 8000 राजपूत और 40000 मुग़ल थे |

11.... महाराणा के देहांत पर अकबर भी रो पड़ा था |

12.... मेवाड़ के आदिवासी भील समाज ने हल्दी घाटी में
अकबर की फौज को अपने तीरो से रौंद डाला था वो महाराणा प्रताप को अपना बेटा मानते थे और राणा बिना भेदभाव के उन के साथ रहते थे|
आज भी मेवाड़ के राजचिन्ह पर एक तरफ राजपूत हैं तो दूसरी तरफ भील |

13..... महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक महाराणा को 26 फीट का दरिया पार करने के बाद वीर गति को प्राप्त हुआ | उसकी एक टांग टूटने के बाद भी वह दरिया पार कर गया। जहाँ वो घायल हुआ वहां आज खोड़ी इमली नाम का पेड़ है जहाँ पर चेतक की मृत्यु हुई वहाँ चेतक मंदिर है |

14..... राणा का घोड़ा चेतक भी बहुत ताकतवर था उसके
मुँह के आगे दुश्मन के हाथियों को भ्रमित करने के लिए हाथी
की सूंड लगाई जाती थी । यह हेतक और चेतक नाम के दो घोड़े थे|

15..... मरने से पहले महाराणा प्रताप ने अपना खोया
हुआ 85 % मेवाड फिर से जीत लिया था । सोने चांदी और
महलो को छोड़कर वो 20 साल मेवाड़ के जंगलो में घूमे |

16.... महाराणा प्रताप का वजन 110 किलो और लम्बाई 7’5” थी, दो म्यान वाली तलवार और 80 किलो का भाला रखते थे हाथ में।

महाराणा प्रताप के हाथी
की कहानी:

मित्रो आप सब ने महाराणा
प्रताप के घोड़े चेतक के बारे
में तो सुना ही होगा,
लेकिन उनका एक हाथी
भी था। जिसका नाम था रामप्रसाद। उसके बारे में आपको कुछ बाते बताता हुँ।

रामप्रसाद हाथी का उल्लेख
अल- बदायुनी, जो मुगलों
की ओर से हल्दीघाटी के
युद्ध में लड़ा था ने अपने एक ग्रन्थ में किया है।

वो लिखता है की जब महाराणा
प्रताप पर अकबर ने चढाई की
थी तब उसने दो चीजो को
ही बंदी बनाने की मांग की
थी एक तो खुद महाराणा
और दूसरा उनका हाथी
रामप्रसाद।

आगे अल बदायुनी लिखता है
की वो हाथी इतना समझदार
व ताकतवर था की उसने
हल्दीघाटी के युद्ध में अकेले ही
अकबर के 13 हाथियों को मार
गिराया था

वो आगे लिखता है कि
उस हाथी को पकड़ने के लिए
हमने 7 बड़े हाथियों का एक
चक्रव्यूह बनाया और उन पर
14 महावतो को बिठाया तब
कहीं जाकर उसे बंदी बना पाये।

अब सुनिए एक भारतीय
जानवर की स्वामी भक्ति।

उस हाथी को अकबर के समक्ष
पेश किया गया जहा अकबर ने
उसका नाम पीरप्रसाद रखा।
रामप्रसाद को मुगलों ने गन्ने
और पानी दिया।
पर उस स्वामिभक्त हाथी ने
18 दिन तक मुगलों का न
तो दाना खाया और न ही
पानी पिया और वो शहीद
हो गया।

तब अकबर ने कहा था कि
जिसके हाथी को मैं अपने सामने
नहीं झुका पाया उस महाराणा
प्रताप को क्या झुका पाउँगा।
ऐसे ऐसे देशभक्त चेतक व रामप्रसाद जैसे तो यहाँ
जानवर थे।

इसलिए मित्रो हमेशा अपने
भारतीय होने पे गर्व करो।
पढ़कर सीना चौड़ा हुआ हो
तो शेयर कर देना।
            
                  जय मेवाड़

Wednesday, May 9, 2018

🙏🌷8.5.18 आज का वेद मंत्र,अनुवाद ज्ञानेन्द्र अवाना जी द्वारा🙏🌷 न तस्य प्रतिमाऽअस्ति यस्य नाम महद्यश:। हिरण्यगर्भऽइत्येष मा मा हिंसीदित्येषा यस्मान्न जातऽइत्येष:॥ यजुर्वेद ३२-३॥🙏🌷🙏🌷 उस ईश्वर जैसा कोई नहीं। उसकी कोई आकृति नहीं है। वह परिमाण रहित है। वह निराकार है। उसका नाम ही महान है। संसार का सुनहरा बीज जिसने अपने अंदर समाया हुआ है। ईश्वर अजन्मा है। वेद जिसका वर्णन करते हैं। हमें उस ईश्वर की आराधना करनी चाहिए कि हमें कोई हानि ना हो।🙏🌷🙏🌷 There is no one like Him. There is no image of Him. He cannot be measured. He is formless. Great is His name. He sustains within Him golden seed of the universe. He is unborn. We should pray Him. May He not harm us. Vedas narate about Him.(Yajurved 32-3) 🙏🌷#vedgsawana🙏🌷

🙏🌷8.5.18 आज का वेद मंत्र,अनुवाद ज्ञानेन्द्र अवाना जी द्वारा🙏🌷

न तस्य प्रतिमाऽअस्ति यस्य नाम महद्यश:।
हिरण्यगर्भऽइत्येष मा मा हिंसीदित्येषा यस्मान्न जातऽइत्येष:॥ यजुर्वेद ३२-३॥🙏🌷🙏🌷

उस ईश्वर जैसा कोई नहीं। उसकी कोई आकृति नहीं है। वह परिमाण रहित है। वह निराकार है। उसका नाम ही महान है। संसार का सुनहरा बीज जिसने अपने अंदर समाया हुआ है। ईश्वर अजन्मा है। वेद जिसका वर्णन करते हैं। हमें उस ईश्वर की आराधना करनी चाहिए कि हमें कोई हानि ना हो।🙏🌷🙏🌷

There is no one like Him. There is no image of Him. He cannot be measured. He is formless. Great is His name. He sustains within Him golden seed of the universe. He is unborn. We should pray Him. May He not harm us. Vedas narate about Him.(Yajurved 32-3) 🙏🌷#vedgsawana🙏🌷

Tuesday, April 24, 2018

कृपया जरूर पढ़ें मैं बिस्तर पर से उठा...अचानक छाती में दर्द होने लगा... मुझे... हार्ट की तकलीफ तो नहीं है. ..? ऐसे विचारों के साथ. ..मैं आगे वाले बैठक के कमरे में गया...मैंने नज़र की...कि मेरा परिवार मोबाइल में व्यस्त था... मैने... पत्नी को देखकर कहा...काव्या थोडा छाती में रोज से आज ज़्यादा दुख रहा है...डाॅक्टर को बताकर आता हूं. .. हा, मगर संभलकर जाना...काम हो तो फोन करना (मोबाइल में देखते देखते हि काव्या बोली... मैं...ऐकटिवा की चाबी लेकर पार्किंग में पंहुचा... पसीना,मुझे बहुत आ रहा था...ऐकटिवा स्टार्ट नहीं हो रहा था...ऐसे वक्त्त... हमारे घर का काम करने वाला धुर्वजी(रामो) सायकल लेकर आया... सायकल को ताला मारते हि उसे मैने मेरे सामने खडा देखा... क्यों साब. ..ऐकटिवा चालू नहीं हो रहा है... मैंने कहा नहीं... आपकी तबीयत ठीक नहीं लगती साब... इतना पसीना क्यों आया है ? साब... स्कूटर को किक इस हालत में नहीं मारते....मैं किक मारके चालू कर देता हूं... धुर्व ने एक ही किक मारकर ऐकटिवा चालू कर दिया, साथ ही पूछा..साब अकेले जा रहे हो ? मैंने कहा... हां ऐसी हालत में अकेले नहीं जाते... चलिए मेरे पीछे बैठ जाओ... मैंने कहा तुम्हे ऐकटिवा चलाने आता है ? साब... गाड़ी का भी लाइसेंस है, चिंता छोड़कर बैठ जाओ... पास ही एक अस्पताल में हम पंहुचे, धुर्व दौड़कर अंदर गया, और व्हील चेयर लेकर बाहर आया... साब... अब चलना नहीं, इस कुर्सी पर बैठ जाओ.. धुर्व के मोबाइल पर लगातार घंटियां बजती रही... मैं समझ गया था... फ्लैट में से सबके फोन आते होंगे...कि अब तक क्यों नहीं आया ? धुर्व ने आखिर थक कर किसी को कह दिया कि... आज नहीँ आ सकता.... धुर्व डाॅक्टर के जैसे हि व्यवहार कर रहा था...उसे बगैर पूछै मालूम हो गया था कि, साब को हार्ट की तकलीफ हो रही है... लिफ्ट में से व्हील चेयर ICU कि तरफ लेकर गया.... डाॅक्टरों की टीम तो तयार ही थी... मेरी तकलीफ सुनकर...सब टेस्ट शीघ्र ही किये... डाॅक्टर ने कहा, आप समय पर पहुंच गए हो....इस में भी आप व्हील चेयर का उपयोग किया...वह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहा... अब... कोई भी प्रकार की राह देखना... वह आपके लिए हानिकारक होगी...इसलिए बिना देर किए हमें हार्ट का ऑपरेशन करके आपके ब्लोकेज जल्द ही दूर करने होंगे...इस फार्म पर आपके स्वजन की सही की ज़रूरत है... डाॅक्टर धुर्व को सामने देखा... मैंने कहा , बेटे, सही करने आती है ? साब इतनी बड़ी जवाबदारी मुझ पर न रखो... बेटे... तुम्हारी कोई जवाबदारी नहीं है... तुम्हारे साथ भले ही लहू का संबंध नहीं है... फिर भी बगैर कहे तुम ने तुम्हारी जवाबदारी पूरी की, वह जवाबदारी हकीकत में मेरे परिवार की थी... एक और जवाबदारी पूरी कर दो बेटा, मैं नीचे लिखकर सही करके लीख दूंगा कि मुझे कुछ भी होगा तो जवाबदारी मेरी है, धुर्व ने सिर्फ मेरे कहने पर ही हस्ताक्षर किये हैं, बस अब. .. और हां, घर फोन लगा कर खबर कर दो... बस, उसी समय मेरे सामने, मेरी पत्नी काव्या का मोबाइल धुर्व के मोबाइल पर आया.....धुर्व, शांति से काव्या को सुनने लगा... थोड़ी देर के बाद धुर्व बोला,मैडम, आपको पगार काटने का हो तो काटना, निकालने का हो तो निकाल दो , मगर अभी अस्पताल ऑपरेशन शुरु होने के पहले पंहुच जाओ. हा मैडम, मैं साब को अस्पताल लेकर आया हूं. डोक्टर ने ऑपरेशन की तैयारी कर ली है, और राह देखने की कोई जरूरत नहीं है... मैंने कहा, बेटा घर से फोन था...? हा साब. मैं मन में सोचा, काव्या तुम किसकी पगार काटने की बात कर रही है, और किस को निकालने की बात कर रही हो ? आंखों में आंसू के साथ धुर्व के कंधे पर हाथ रख कर, मैं बोला,बेटा चिंता नहीं कर... मैं एक संस्था में सेवाएं देता हूं, वे बुज़ुर्ग लोगों को सहारा देते हैं, वहां तुम जैसे ही व्यक्तियों की ज़रूरत है. तुम्हारा काम बरतन कपड़े धोने का नहीं है, तुम्हारा काम तो समाज सेवा का है... बेटा. ..पगार मिलेगा, इसलिए चिंता ना करना. ऑपरेशन बाद, मैं हौश में आया... मेरे सामने मेरा पूरा परिवार नतमस्तक खड़ा था, मैं आंखों में आंसू के साथ बोला, धुर्व कंहां है ? काव्या बोली-: वो अभी ही छुट्टी लेकर गांव गया, कहता था, उसके पिताजी हार्ट अटैक में गुज़र गऐ है... 15 दिन के बाद फिर से आयेगा. अब मुझे समझ में आया कि उसको मेरे में उसका बाप दिखता होगा... हे प्रभु, मुझे बचाकर आपने उसके बाप को उठा लिया ! पूरा परिवार हाथ जोड़कर , मूक नतमस्तक माफी मांग रहा था... ऐक मोबाइल की लत (व्यसन)...अपने व्यक्ति को अपने दिल से कितना दूर लेकर जाता है... वह परिवार देख रहा था.... डाॅक्टर ने आकर कहा, सब से पहले धुर्व भाई आप के क्या लगते ? मैंने कहा डाॅक्टर साहब, कुछ संबंधों के नाम या गहराई तक न जाएं तो ही बैहत्तर होगा उससे संबंध की गरिमा बनी रहेगी. बस मैं इतना ही कहूंगा कि, वो (धुर्व) आपात स्थिति में मेरे लिए फरिश्ता बन कर आया था. पिन्टू बोला : हमको माफ करो पप्पा, जो फर्ज़ हमारा था, वह धुर्व ने पूरी कीया वह हमारे लिए शर्मजनक है, अबसे ऐसी भूल भविष्य में नहीं होगी. .. बेटा,जवाबदारी और नसीहत(सलाह) लोगों को देने के लिए ही होती है... जब लेने की घड़ी आये, तब लोग ऊपर नीचे(या बग़ल झाकते है) हो जातें है. अब रही मोबाइल की बात...बेटे, एक निर्जीव खिलोने ने,जीवित खिलोने को गुलाम कर दिया है, समय आ गया है, कि उसका मर्यादित उपयोग करना है, नहीं तो.... परिवार, समाज और राष्ट्र को उसके गंभीर परिणाम भुगतने पडेंगे और उसकी कीमत चुकाने को तैयार रहना पड़ेगा. परिवार के सदस्यों को समर्पित

कृपया जरूर पढ़ें

मैं बिस्तर पर से उठा...अचानक छाती में दर्द होने लगा... मुझे... हार्ट की तकलीफ तो नहीं है. ..? ऐसे विचारों के साथ. ..मैं आगे वाले बैठक के
कमरे में गया...मैंने नज़र की...कि मेरा परिवार मोबाइल में व्यस्त था...

मैने... पत्नी को देखकर कहा...काव्या थोडा छाती में रोज से आज ज़्यादा दुख रहा है...डाॅक्टर को बताकर आता हूं. ..

हा, मगर संभलकर जाना...काम हो तो फोन करना (मोबाइल में देखते देखते हि काव्या बोली...

मैं...ऐकटिवा की चाबी लेकर पार्किंग में पंहुचा... पसीना,मुझे बहुत आ रहा था...ऐकटिवा स्टार्ट नहीं हो रहा था...ऐसे वक्त्त... हमारे घर का काम करने वाला धुर्वजी(रामो) सायकल लेकर आया... सायकल को ताला मारते हि
उसे मैने मेरे सामने खडा देखा...

क्यों साब. ..ऐकटिवा चालू नहीं हो रहा है...

मैंने कहा नहीं...

आपकी तबीयत ठीक नहीं लगती साब... इतना पसीना क्यों आया है ?
साब... स्कूटर को किक इस हालत में नहीं मारते....मैं किक मारके
चालू कर देता हूं... धुर्व ने एक ही किक मारकर ऐकटिवा चालू कर दिया,
साथ ही पूछा..साब अकेले जा रहे हो ?

मैंने कहा... हां

ऐसी हालत में अकेले नहीं जाते... चलिए मेरे पीछे बैठ जाओ...

मैंने कहा तुम्हे ऐकटिवा चलाने आता है ?

साब... गाड़ी का भी लाइसेंस है, चिंता छोड़कर बैठ जाओ...

पास ही एक अस्पताल में हम पंहुचे, धुर्व दौड़कर अंदर गया, और व्हील चेयर लेकर बाहर आया...

साब... अब चलना नहीं, इस कुर्सी पर बैठ जाओ..

धुर्व के मोबाइल पर लगातार घंटियां बजती रही... मैं समझ गया था...
फ्लैट में से सबके फोन आते होंगे...कि अब तक क्यों नहीं आया ?
धुर्व ने आखिर थक कर किसी को कह दिया कि... आज नहीँ आ सकता....

धुर्व डाॅक्टर के जैसे हि व्यवहार कर रहा था...उसे बगैर पूछै मालूम हो गया था कि, साब को हार्ट की तकलीफ हो रही है... लिफ्ट में से व्हील चेयर ICU कि तरफ लेकर गया....

डाॅक्टरों की टीम तो तयार ही थी... मेरी तकलीफ सुनकर...सब टेस्ट शीघ्र ही किये... डाॅक्टर ने कहा, आप समय पर पहुंच गए हो....इस में भी
आप व्हील चेयर का उपयोग किया...वह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहा...
अब... कोई भी प्रकार की राह देखना... वह आपके लिए हानिकारक होगी...इसलिए बिना देर किए हमें हार्ट का ऑपरेशन करके आपके ब्लोकेज जल्द ही दूर करने होंगे...इस फार्म पर आपके स्वजन की सही की ज़रूरत है...
डाॅक्टर धुर्व को सामने देखा...

मैंने कहा , बेटे, सही करने आती है ?

साब इतनी बड़ी जवाबदारी मुझ पर न रखो...

बेटे... तुम्हारी कोई जवाबदारी नहीं है... तुम्हारे साथ भले ही लहू का संबंध नहीं है... फिर भी बगैर कहे तुम ने तुम्हारी जवाबदारी पूरी की, वह जवाबदारी हकीकत में मेरे परिवार की थी...

एक और जवाबदारी पूरी कर दो बेटा, मैं नीचे लिखकर सही करके
लीख दूंगा कि मुझे कुछ भी होगा तो जवाबदारी मेरी है,
धुर्व ने सिर्फ मेरे कहने पर ही हस्ताक्षर किये हैं, बस अब. ..
और हां, घर फोन लगा कर खबर कर दो...

बस, उसी समय मेरे सामने, मेरी पत्नी काव्या का मोबाइल धुर्व के मोबाइल पर आया.....धुर्व, शांति से काव्या को सुनने लगा...

थोड़ी देर के बाद धुर्व बोला,मैडम, आपको पगार काटने का हो तो काटना, निकालने का हो तो निकाल दो , मगर अभी अस्पताल ऑपरेशन शुरु होने के पहले पंहुच जाओ. हा मैडम, मैं साब को अस्पताल लेकर आया हूं. डोक्टर ने ऑपरेशन की तैयारी कर ली है, और राह देखने की कोई जरूरत नहीं है...

मैंने कहा, बेटा घर से फोन था...?

हा साब.

मैं मन में सोचा, काव्या तुम किसकी पगार काटने की बात कर रही है, और किस को निकालने की बात कर रही हो ?

आंखों में आंसू के साथ धुर्व के कंधे पर हाथ रख कर, मैं बोला,बेटा चिंता नहीं कर...

मैं एक संस्था में सेवाएं देता हूं, वे बुज़ुर्ग लोगों को सहारा देते हैं,
वहां तुम जैसे ही व्यक्तियों की ज़रूरत है.

तुम्हारा काम बरतन कपड़े धोने का नहीं है,
तुम्हारा काम तो समाज सेवा का है...
बेटा. ..पगार मिलेगा, इसलिए चिंता ना करना.

ऑपरेशन बाद, मैं हौश में आया... मेरे सामने मेरा पूरा परिवार नतमस्तक खड़ा था, मैं आंखों में आंसू के साथ बोला, धुर्व कंहां है ?

काव्या बोली-: वो अभी ही छुट्टी लेकर गांव गया, कहता था, उसके पिताजी हार्ट अटैक में गुज़र गऐ है... 15 दिन के बाद फिर से आयेगा.

अब मुझे समझ में आया कि उसको मेरे में उसका बाप दिखता होगा...

हे प्रभु, मुझे बचाकर आपने उसके बाप को उठा लिया !

पूरा परिवार हाथ जोड़कर , मूक नतमस्तक माफी मांग रहा था...

ऐक मोबाइल की लत (व्यसन)...अपने व्यक्ति को अपने दिल से कितना दूर लेकर जाता है... वह परिवार देख रहा था....

डाॅक्टर ने आकर कहा, सब से पहले धुर्व भाई आप के क्या लगते ?

मैंने कहा डाॅक्टर साहब, कुछ संबंधों के नाम या गहराई तक न जाएं तो ही बैहत्तर होगा उससे संबंध की गरिमा बनी रहेगी. बस मैं इतना ही कहूंगा कि, वो (धुर्व) आपात स्थिति में मेरे लिए फरिश्ता बन कर आया था.

पिन्टू बोला : हमको माफ करो पप्पा, जो फर्ज़ हमारा था, वह धुर्व ने पूरी कीया वह हमारे लिए शर्मजनक है, अबसे ऐसी भूल भविष्य में नहीं होगी. ..

बेटा,जवाबदारी और नसीहत(सलाह) लोगों को देने के लिए ही होती है...
जब लेने की घड़ी आये, तब लोग ऊपर नीचे(या बग़ल झाकते है) हो जातें है.

अब रही मोबाइल की बात...बेटे, एक निर्जीव खिलोने ने,जीवित खिलोने को गुलाम कर दिया है, समय आ गया है, कि उसका मर्यादित उपयोग करना है,

नहीं तो....

परिवार, समाज और राष्ट्र को उसके गंभीर परिणाम भुगतने पडेंगे और उसकी कीमत चुकाने को तैयार रहना पड़ेगा.

परिवार के सदस्यों को समर्पित