Saturday, December 17, 2016

उन पत्तो से पूछो तुम साखो से टूट गये जो

उन पत्तो से पूछो तुम
साखो से टूट गये जो
जरा पूछो उन सपनो से
जो हमसे रूठ गये
यादो में आने से पहले
ख्वाबो में खोने से पहले
सिहरती आँखों में कैसे
जाने हम डूब गये

उन पत्तो से पूछो तुम
साखो से टूट गये जो

रात की तन्हाई थी संग
उसमे थे ढेर सारे गम
चंदा से करते थे बाते
वो यादे हा वो पलछिन
हाँ तुममे खोये ऐसे हम
खुद को ही भूल गये हम

उन पत्तो से पूछो तुम
साखो से टूट गये जो

हम एक अरब से ज्यादा है ,,,,,,,,,और हम अगर

”USA ने JAPAN पर बरसों पहले nuclear bomb गिराया था…
आज USA अपनी एक सूई भी JAPAN में नहीं बेच सकता…
Govt. नहीं रोक सकती अपने देश में किसी भी country को trade n biz करने से…
परन्तु Japanese स्वयं made in USA सामान नहीं खरीदते…
यह है सच्ची देश भक्ति..
SAY “NO” TO CHINESE GOODS”

हम एक अरब से ज्यादा है ,,,,,,,,,और हम अगर द्रढ़निश्चय कर ले ,,,,,,,तो हम आसमान से तारे भी तोड़ कर ला सकते है इसीलिए हमने उपर अपने मित्र की कुछ पंक्तिया शेयर की है जो जापान के लोगो की इछासक्ति की के बारे में बताती है की हम अगर चाह ले तो कुछ भी हो सकता है वो भी अगर पूरी सिद्दत से और एक चीज ये भी मैं कहना चाहता हूँ की हमारे देश में चीनी सामानों को लाने वाले दो वर्ग के लोग ज्यादा है

एक तो राजनेता जो कुछ बीके हुए है तो कुछ नियमो में बंधे हुए

और दुसरे व्यापारी जो थोड़े लालच के लिए चीनी सामानों का जखीरा हमारे यहाँ लेकर आते है और इनका गुणगान करते है

इसलिए इन लोगो से किसी प्रकार की अपेक्षा रखना बेवकूफी  होगी और इनकी परसेंटेज ना के बराबर है बाकि हम लोग मध्यम और निचले वर्ग के लोग जो इनका माल खरीदते है वो ९८% के लगभग तो अगर हम लोग जो चाहे वो होगा हम अगर chinese वस्तुओ का बहिस्कार आंशिक रूप से ही करना शुरू कर दे तो कुछ तो असर पड़ेगा ही जैसे -चीनी  खिलोने,पटाखे,लाइट,मोबाइल के सामान,जिनके बिना हमारे जीवन में कोई नकारात्मक प्रभाव ना पड़े  तो चीन को कुछ तो फर्क पड़ेगा ही साथ में हमारे देश को भी और छोटे और मंझोले व्यापारियों को भी जिनका जीवन यापन इसी पर निर्भर है जो चीनी सामान की घुशपैठ की वजह से चौपट हो गया है

 

 

जय हिन्द

जय भारत

कुरीतिया कैसी भी हो उनका अंत होना चाहिए

कुरीतिया कैसी भी हो उनका अंत होना चाहिए और इनपर कुछ समाज के ठेकेदारों की व्यर्थ की बहस नही होनी चाहिए जिससे किसी की जिन्दगी जुडी हो किसी की जिन्दगी का सवाल हो क्योकि कुछ समाज के ठेकेदारों को ये दर लगा रहता है की अगर कुछ गलत परम्पराए और कुरीतिया  ख़त्म हो गयी तो इनको कौन पूछेगा और फिर जब हम अछि तरह जानते है की ये सिर्फ स्वार्थी है और अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते है तो कुछ पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करने या कुछ भी बोलने से गुरेज नही करते है चाहे वो

दहेज़ प्रथा हो

तीन तलाक हो

किसी की बेटी की प्रताड़ना हो

या किसी मजबूर और कमजोर की इज्जत पर हमला

या

बहुत से कुछ और है जिनका जवाब सबके पास है

पर हिम्मत कुछ में  ही है

इसलिए एक देश

एक भाषा

और एक ही कानून होना चाहिए सभी धर्मो के लिए

जय हिन्द

जय भारत

Friday, December 16, 2016

हाँ इक शाम बाकी है …………जो मिल जाओ मुझको तुम
नयनो का जाम बाकी है ,,,,,,कुछ लम्हे बिताओ मेरे संग
साँसे है कितनी किसके जहन में ,,,,,,ये कोई क्या जाने
हाँ इक रात मुझको ,,,अजनबी बना जाओ मुझको तुम

हाँ इक शाम बाकी है …………जो मिल जाओ मुझको तुम
नयनो का जाम बाकी है ,,,,,,कुछ लम्हे बिताओ मेरे संग

तेरे बिन कुछ तो बाकी है ,,,मेरा मुझमे अधूरा है
था दिल तडपा था तेरे बिन ,,,हुआ सपना ना जो पूरा है
वही तन्हा मेरी राते ,,, सिसका था हर लम्हा मेरा
हाँ बुझते हुए इस मन का ,,,,इक दीपक बन जाओ तुम

हाँ इक शाम बाकी है …………जो मिल जाओ मुझको तुम
नयनो का जाम बाकी है ,,,,,,कुछ लम्हे बिताओ मेरे संग

रघुकुल रीती सदा चली आई प्राण जाये पर वचन न जाई


रघुकुल रीती सदा चली आई
प्राण जाये पर वचन न जाई
प्रभु राम चन्द्र जी के अनुसार हमारे आचरण ही हमारी पहचान बनाते है
कुछ बोलिए बोलने से पहले ये जरूर सोचिए की उसका परिणाम क्या होगा केवल आप पर ही नही पूरे समाज पर और आपका हर एक शब्द मानव मात्र के कल्याण के लिए होना चाहिए वो किसी भी जाती विशेष या वर्ग से समबन्धित नही होना चाहिए क्योकि मैं एक सवाल पूछना चाहता हु उसका जवाब आप सब सोच कर दीजिये

की कोई नवजात बच्चा अगर किसी रास्ते पर लावारिस की तरह पड़ा है रो रहा है
१-तो उससे आप उसकी जाती पूछेंगे फिर उसको फिर उसको सहारा देंगे या
२-फिर ये सोचेंगे की बच्चे तो भगवान् का रूप होते है ये मानकर उसको सहारा देंगे

प्रतीक्षा आपके जवाब की
मित्रो

बोलो
सियावर राम चन्द्र की जय

क्यों मैं अपने आपसे अनभिज्ञ हु

क्यों मैं अपने आपसे अनभिज्ञ हु

क्यों मैं अपने आपसे अनभिज्ञ हु
क्यों कई सवालों की क़ैद में खुद को पाता हु
क्या तेरा है क्या मेरा है
जाने इस भवर में ही उलझा जाता हु
कितने लम्हों की ये जिन्दगी है
ये कोई नही जानता है
फिर भी मैं का अहं
जाने क्यों परेशान सा है
इसी कसमकस में
सबकी दुनिया वीरान सी है
मैं तुमसे लड़ता हु
तुम किसी और से
और किसी और से
क्यों इतने समझदार होकर भी
हर लम्हा तन्हा बिताता हु
क्यों मैं अपने आपसे अनभिज्ञ हु
क्यों कई सवालों की क़ैद में खुद को पाता हु

इंसानियत क्या है
क्यों ये दिन बदिन धुंधली हो रही
क्यों ये विस्वास की नदी
हर पल सिकुड़ रही
क्यों ये इंसान अस्तित्वहीन होता जा रहा
जो आइना चमकता था प्यार का कभी
वो पल पल हर पल धुंधलाता जा रहा
हा इसी में मैं अपने मन में घुलता जाता हु
क्यों मैं अपने आपसे अनभिज्ञ हु
क्यों कई सवालों की क़ैद में खुद को पाता हूँ

Thursday, December 15, 2016

जय हिंद,,,जय भारत

*आँख फाड देने वाला सच, पढ कर आप भी आश्चर्य चकित रह जायेगे ?*  😳😳😳😳
                                   भारत में कुल 4120 MLA और 462 MLC हैं अर्थात कुल 4,582 विधायक। प्रति विधायक वेतन भत्ता मिला कर प्रति माह 2 लाख का खर्च होता है। अर्थात श91 करोड़ 64 लाख रुपया प्रति माह। इस हिसाब से प्रति वर्ष लगभ 1100 करोड़ रूपये।
भारत में लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 776 सांसद हैं। इन सांसदों को वेतन भत्ता मिला कर प्रति माह 5 लाख दिया जाता है। अर्थात कुल सांसदों का वेतन प्रति माह 38 करोड़ 80 लाख है। और हर वर्ष इन सांसदों को 465 करोड़ 60 लाख रुपया वेतन भत्ता में दिया जाता है।
अर्थात भारत के विधायकों और सांसदों के पीछे भारत का प्रति वर्ष 15 अरब 65 करोड़ 60 लाख रूपये खर्च होता है।

ये तो सिर्फ इनके मूल वेतन भत्ते की बात हुई। इनके आवास,  रहने, खाने, यात्रा भत्ता, इलाज, विदेशी सैर सपाटा आदि का का खर्च भी लगभग इतना ही है। अर्थात लगभग 30 अरब रूपये खर्च होता है इन विधायकों और सांसदों पर।

अब गौर कीजिए इनके सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के वेतन पर। एक विधायक  को दो बॉडीगार्ड और एक सेक्शन हाउस गार्ड यानी कम से कम 5 पुलिसकर्मी और यानी कुल 7 पुलिसकर्मी की सुरक्षा मिलती है। 7 पुलिस का वेतन लगभग (25,000 रूपये प्रति माह की दर से) 1 लाख 75 हजार रूपये होता है। इस हिसाब से 4582 विधायकों की सुरक्षा का सालाना खर्च 9 अरब 62 करोड़ 22 लाख प्रति वर्ष है।
 इसी प्रकार सांसदों के सुरक्षा पर प्रति वर्ष 164 करोड़ रूपये खर्च होते हैं। Z श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त नेता, मंत्रियों,  मुख्यमंत्रियों, प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए लगभग 16000 जवान अलग से तैनात हैं। जिनपर सालाना कुल खर्च लगभग 776 करोड़ रुपया बैठता है। इस प्रकार सत्ताधीन नेताओं की सुरक्षा पर हर वर्ष लगभग 20 अरब रूपये खर्च होते हैं।
अर्थात हर वर्ष  *नेताओं पर कम से कम 50 अरब रूपये खर्च होते हैं। इन खर्चों में राज्यपाल, भूतपूर्व नेताओं के पेंशन, पार्टी के नेता, पार्टी अध्यक्ष , उनकी सुरक्षा आदि का खर्च शामिल नहीं है। यदि उसे भी जोड़ा जाए तो कुल खर्च लगभग 100 अरब रुपया हो जायेगा।*
अब सोचिये हम प्रति वर्ष नेताओं पर 100 अरब रूपये से भी अधिक खर्च करते हैं, बदले में गरीब लोगों को क्या मिलता है ?
*क्या यही है लोकतंत्र ?*

और एक सर्जिकल स्ट्राइक यहाँ भी बनती है

भारत में दो कानून  अवश्य बनना चाहिए
पहला - चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध
नेता केवल टेलीविजन  ( टी वी) के माध्यम से प्रचार करें

दूसरा - नेताओं के वेतन पर प्रतिबंध
    इन्हें देश भक्ति करना है निःशुल्क करें

प्रत्येक भारतवासी को जागरूक होना ही पड़ेगा और इस फिजूल खर्ची के खिलाफ बोलना पड़ेगा ?

जय हिंद
जय भारत