Monday, October 15, 2018

व्यथाएँ बहुत मेरे मन मे सजन अश्रुपूरित छलक रहे विरह में नयन

हैं व्यथाएँ बहुत मेरे मन मे सजन
अश्रुपूरित छलक रहे विरह में नयन
मृगमरीचिका सी पास आती कभी
पल में धूमिल हो जाती हो तुम्ही
बनके मुरली मनोहर की वो मधुर तान छेड़ो,,
रह ना पाए अलग तुझसे,,जो,,थकित है ये मन,,

हैं व्यथाएँ बहुत मेरे मन मे सजन
अश्रुपूरित छलक रहे विरह में नयन,,,,,

क्या सोचूँ ,,,ना पाऊँ,,
जाऊ तो,,कहाँ जाऊ,,
ये लताएँ,, ये उपवन,,
ये गऊ वे ये ग्वाले,,
विरह में सब दुःखी है,,
इक झलक तो दिखाओ,,
मेरे मुरली मनोहर,,,मेरे ,,,श्याम सुंदर
इस कालरात्रि में,,कुछ दरस तो दिखाओ,,,,
हर कही कालिया है,,

हर कही कंस है,,तो कही जरासन्ध
हैं व्यथाएँ बहुत मेरे मन मे सजन
अश्रुपूरित छलक रहे विरह में नयन

जय श्री कृष्ण,,,,,
Nirmal Earthcarefoundation Vriksharopan Ekabhiyaan
EARTHCARE FOUNDATION NGO
www.earthcarengo.org

Friday, October 12, 2018

अपना हिन्द महान हो इसके लिए कोई नही लड़ रहा

कभी हार के लिए लड़ रहे हैं
कभी जीत के लिए,,
कभी प्यार के लिए लड़ रहे है,,
कभी नफ़रत के लिए,,
कभी हिन्दू के लिए लड़ रहे
कभी मुसलमान के लिए,,
कभी कुर्सी के लिये लड़ रहे
कभी अपनी मर्जी के लिए
कभी अहंकार में लड़ रहे है
कभी सच के प्रतिकार के लिए,,
भाई भाई से लड़ रहे,,
बेटे ,,माँ बाप से,,
कभी महाराष्ट्र के लिए लड़ रहे
कभी गुजरात के लिए,,
कभी आग के लिए लड़ रहे
कभी प्यास के लिए
कभी आतंकवादी जिंदाबाद के लिए लड़ रहे
तो कभी हिंदुस्तान मुर्दाबाद के लिए

लेकिन,,, ???????
सीमा पर गोली खानेवाले जवान के लिए
कोई नही लड़ रहा,,
शिक्षा और विकाश के लिए
कोई नही लड़ रहा
बदतमीजी या बलात्कार के विरूद्ध
कोई नही लड़ रहा
गरीब किसान के लिए
कोई नही लड़ रहा
अपना हिन्द महान हो इसके लिए
कोई नही लड़ रहा
,,,,,,,,,

Nirmal Earthcarefoundation Vriksharopan Ekabhiyaan
EARTHCARE FOUNDATION NGO
www.earthcarengo.org
8699208385

Tuesday, September 25, 2018

बस 1 मिनट हाथ की उँगलियों को रगड़ने से शरीर का दर्द गायब हो जाता है।

बस 1 मिनट हाथ की उँगलियों को रगड़ने से शरीर का दर्द गायब हो जाता है।

संवेदनशीलता की प्राचीन कला के अनुसार प्रत्येक उँगली विशेष बीमारी और भावनाओं के साथ जुड़ी होती  है। हमारे हाथ की पाँचों उँगलियाँ शरीर के अलग- अलग अंगों से जुड़ी होती हैं। इसका मतलब आपको दर्द नाशक दवाइयाँ खाने की बजाय इस आसान और प्रभावशाली तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम  से हम आपको यह बतायेंगे कि शरीर के किसी हिस्से का दर्द सिर्फ़ हाथ की उँगली को रगड़ने से कैसे दूर होता है ?

हमारे हाथ की अलग-अलग उँगलियाँ अलग-अलग बीमारियों और भावनाओं से जुड़ी होती हैं। 
शायद आपको पता न हो , हमारे हाथ की उँगलियाँ, चिंता, डर और चिड़चिड़ापन दूर करने की क्षमता रखती हैं। उँगलियों पर धीरे से दबाव डालने से शरीर के कई अंगों पर प्रभाव पड़ेगा ।

आइये हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि कैसे हाथ की उँगलियों को रगड़ने से, दूर हो सकता है शरीर का दर्द ?

1. अँगूठा(अंगुष्ठ)Thumb-  हाथ का अँगूठा हमारे फेफड़ों से जुड़ा होता है।अगर आपके दिल की धड़कन तेज़ है, तो हल्के हाथों से अँगूठे की मालिश करें और हल्का सा खींचें। इससे आपको आराम मिलेगा।

2. पहली उँगली(तर्जनी) Index (ForeFinger)- यह उँगली आँतों ( gastro intestinal tract) से जुड़ी होती है।
अगर आपके पेट में दर्द है, तो इस उँगली को हल्का-सा रगड़े, दर्द कम होता महसूस होगा।

3. बीच की उँगली(मध्यमा) Middle Finger- यह उँगली परिसंचरण तंत्र (circulation system) से जुड़ी होती है । अगर आप को चक्कर आता है या आपका जी घबरा रहा है, तो इस उँगली पर मालिश करने से तुरंत राहत मिलेगी।

4. तीसरी उँगली(अनामिका) Ring Finger- यह उँगली आपकी मनोदशा से जुड़ी होती है। अगर किसी कारण आपकी मनोदशा अच्छी नहीं है ,या शाँति चाहते हैं, तो इस उँगली की हल्की-सी मालिश करें और खींचें ,आपको जल्द ही इसके अच्छे नतीजे प्राप्त हो जायेंगे ,आपका मन खिल उठेगा।

5. छोटी उँगली(कनिष्ठिका) Little Finger- छोटी उँगली का किडनी और सिर के साथ सम्बन्ध होता है।
अगर आपके सिर में दर्द है, तो इस उँगली को हल्का सा दबायें और मालिश करें, आपका सिर दर्द गायब हो जायेगा। इसकी मालिश करने से किडनी भी तंदुरुस्त रहती है और हम स्वस्थ।

इसके साथ-साथ आज में जीने की कोशिश करें, कल अपने आप सुधरता जाएगा।
                     शुभमस्तु !
                                      --प्रतापनारायण मिश्र

Friday, September 14, 2018

अगर आप पेट भरने के लिए मांस भक्षण करते हैं तो यह बेशक आपका "भोजन के चुनाव" का अधिकार है। .

अगर आप पेट भरने के लिए मांस भक्षण करते हैं तो यह बेशक आपका "भोजन के चुनाव" का अधिकार है।
.
अगर आप "मेरी किताब में ऐसा लिखा है" सोचकर ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए छोटे-छोटे बच्चों के हाथ मे चाकू देकर सरेआम जानवरों को जिबह करके हत्या का सामूहिक उत्सव मनाते हैं तो मेरे दोस्त.. आप मानसिक तौर पर बहुत बीमार हैं।
.
अगर आप कहते हैं कि आपकी हजारों साल पुरानी किताब की किसी बात पर उँगली नही उठाई जा सकती तो इसे "आतंकवाद" कहते हैं।
.
और जो आतंकवाद के पोषण की इस मानसिकता को कौम विशेष का संवैधानिक अधिकार बता कर समर्थन करते हैं...
वे इस धरा के सबसे बड़े "बौद्धिक आतंकवादी" हैं।
.
विशेष नोट: भारत के लिए सबसे बड़ा नासूर सेलेक्टिव सेकुलरिज्म धारण करने वाले बौद्धिक आतंकवादी ही हैं।
.
- झकझकिया

Wednesday, August 22, 2018

सभी रिश्तों को समर्पित

क्यूँ ना हम कुछ लम्हों के लिए सब कुछ भूल कर
अपनों को दिल से सुने
अपनो से बातें करें
अपनो के बीच कुछ पल बिताएं,,
अपनो से कभी रूठे,,
तो,,,अपनो को कभी मनाएं,,
क्योंकि ज़िन्दगी भी तो चार पल की ही है,,,
तो इन अमूल्य पलों को हम क्यों गवाएं,,,
नही तो ये रिश्ते धूमिल हो जाएंगे,,
इन पर समय की धूल चढ़ गई तो?????

इसलिए अपनो को समय दे,,,
अगर रिश्तों को,,
समाज को,,
शहर को ,,,
जीवंत रखना है,,,,

सभी रिश्तों को समर्पित

आपका कोई अपना
Nirmal earthcarefoundation ngo

अपना कर्तव्य जाने

*ऐश्वर्या राय* किसी साबुन को प्रमोट करे, तो हम लोग ख़रीद लेते हैं,
*शिल्पा शेट्टी* किसी ब्रेकफ़ास्ट को प्रमोट करे, तो हम लोग ख़रीद लेते हैं,
*ह्रितिक रोशन* कोई Deo लगाए, तो हम लोग वो ले आते हैं,
*जॉन अब्राहम* कोई हैल्थ ड्रिंक प्रमोट करे, तो हम लोग उसे पीने लग जाते हैं!

ऐसे *अनगिनत उदाहरण* हैं..

*लेकिन.. लेकिन.. लेकिन..*

अगर हमारा कोई *दोस्त या रिश्तेदार* कोई नया बिज़नेस शुरू करे तो *हम लोग नहीं लेते।* हम कहते हैं *"इस पर रिसर्च करूँगा"* या *"महँगा है"!!*

*क्यों हम जल्दी से उन्हें सपोर्ट करते हैं जिन्हें हम जानते नहीं, जिनके पास अथाह पैसा है???*

जबकि *हमारे पास हज़ारों कारण होते हैं उसे सपोर्ट "नहीं" करने के लिए* जिसे *हम जानते हैं और जो हमारी तरह ही साधारण जीवन जी रहा है!*
जब आप ऐसे किसी अपने जानकार को *सपोर्ट* करते हैं तो आप *अपने जैसे ही किसी को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का मौका देते हैं।*
न कि किसी *सेलिब्रिटी* के *अंतहीन बैंक बैलेंस* को और बढ़ाने का काम करते हैं।

*अपनी सोच बदलिये,* अपने मित्रों और पहचान वालों को *सबसे पहले* प्रमोट कीजिये।

👍🏻👍🏻🤝🏻🙏🏻