●How To Survive Lightning●
●आसमानी बिजली से कैसे बचें●
विश्व में प्रति सेकंड लगभग 100 बार बिजली कही ना कही गिरती है...
और अगर आपकी उम्र लगभग 80 वर्ष मानी जाए तो...
आपको प्रति सेकंड 100 बिजलिया बरसाते इस आसमान के नीचे... जिन्दगी के 2522880000 सेकण्ड्स बिताने हैं .
ईस बरसाती मौसम में
अगर कभी किसी तूफ़ान में आपको बिजली की चमक दिखाई दे... तो 30 तक गिनिये
अगर... 30 तक पहुचने से पहले ही आपको बादलो की गर्जना सुनाई दे जाती है तो... आप खतरे में हो सकते है
करोडो वोल्ट इलेक्ट्रिकल चार्ज और सूर्य की सतह से 5 गुना ज्यादा तापमान वाला प्रकृति का खुबसूरत पर बेहद विनाशकारी करिश्मा "आकाशीय बिजली" आपके बहुत करीब है
सिर्फ 10 किलोमीटर के दायरे में
.
अपने घरो में रहना सेफ है
लेकिन इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए की... पानी (not pure water) बिजली का सुचालक है
और... इन्सान का शरीर 70% पानी से बना है
तो... अगर ऐसे किसी तूफ़ान में आप खुले मैदान में हो तो... दूसरी चीजो के मुकाबले.. आपके खोपडिया पर बिजली गिरने की संभावना बहुत हाई हो जाती है
.
तो... अगर हाईवे पर जाते हुए कभी आपकी कार खराब हो जाए
और... सर के ऊपर बिजलिया चमकने लगे
तो क्या करना चाहिए
.
जमीन पर लेट जायेगे?
या किसी पेड़ के नीचे जा कर खड़े हो जायेगे?
या मेटल की बनी अपनी कार में जा के बैठ जायेगे?
.
well... अगर ये जानते हुए की "मेटल बिजली को आकर्षित करता है" आपके दिमाग में ये आया है की हमें मेटल की बनी कार में जा कर बैठ जाना चाहिए?
तो..
In fact... You are right..!!!
Why??
.
Because your car acts like a "FARADAY CAGE"
अब चूँकि बिजली और कुछ नहीं... "इलेक्ट्रिकल चार्ज" से युक्त इलेक्ट्रॉन्स का प्रवाह मात्र है... धातु के बिजली के सुचालक होने के कारण ये इलेक्ट्रॉन्स धातु की उपरी सतह से टकरा कर अब्सोर्ब हो जाते हैं
"बिजली धातु की चादर के अन्दर नहीं घुस जाती" बल्कि चादर की सतह पर ही रहती है
अर्थात आप गाडी में है तो बिजली गाडी के चारो तरफ टकराएगी
पर... गाडी को चीर आपके अन्दर नहीं घुस जायेगी
आई बात समधन में?
आपकी गाड़ी, हवाई जहाज वगेरह "फैराडे केज" के जीते जागते उदहारण है.. अर्थात आपके चारो तरफ मौजूद एक मेटल कोटिंग आपकी जान बचा सकती है
(But don't touch any metal in car... stay at your seat...switch off the engine and don't use mobile phones... and you are safe)
.
अब फर्ज करो की आपके पास गाडी भी नहीं है... तो???
सबसे पहले... अपनी जेब के सिक्को, धातु के आभूषण, बेल्ट वगेरह से निजात पाए
श्याना भगत बन मोबाइल पर अपने प्रिय को मौसम के ताजे हाल का प्रसारण ना करें
आपका फोन आकाशीय बिजली को आकर्षित करने का सबसे धांसू जुगाड़ है और किसी भी पल एक हैण्डग्रेनेड बन कर आपके पुर्जे पुर्जे कर सकता है
तो फोन से दूर रहिये... वही ठीक है
.
अब आभूषण और मोबाइल को ठिकाने कैसे लगाया जाए... ये मत पूछना
.
बिना गाड़ी के किसी खुली जगह फंस जाने पर लम्बी चीजो से परहेज करे। लम्बे पेड़ो पर ही बिजली गिरा करती है। बेहतर हो किसी छोटे पेड़ के नीचे खड़े रहिये।
.
अगर आस पास कोई पेड़ भी नहीं है..
तो जमीन पर सीधे खड़े रहेगे तो बिजली को आप अपने सर पे गिरने की दावत दे रहे है
जमीन पर लेटना भी खतरे से खाली नहीं.. क्युकी अगर आस पास कही जमीन पर बिजली गिरी तो जमीन से सटे रहने के कारण बिजली के आपके शरीर में घुसने की ये खुल्ली दावत हो जायगी
अब आप कहेगे की...
खड़ा नहीं रहना... लेटना भी नहीं
तो का त्रिशंकु बन हवा में लटक जाए?
नहीं... नहीं...
इस स्थिति में बेस्ट होगा की आप "मुर्गा" बन जाए
या कम से कम उकडू बैठ कर अपना सर घुटनों के बीच में रख लीजिये
इससे अगर बिजली आपके आस पास गिरती है तो उम्मीद की जा सकती है की पॉइंट a यानी आपके एक पाँव से शरीर में ऊपर चढ़ने से पहले वो पॉइंट b यानी दुसरे पैर की तरफ आकर्षित हो जायगी
और बिजली का आवेश अगर अपेक्षाकृत कम हुआ तो...
आपके पाँव के पैरालिसिस के शिकार हो जाने की कीमत पर दिल बच जाना...? महंगा सौदा नहीं
.
और अगर आपको गठिया है
आप झुक भी नहीं सकते
तो... सबसे बेहतर उपाय है की अपने घर में रहिये
मौसम विभाग को हलके में ना लें
और आवारागर्दी कम करें
लेकिन... अगर बिजली कड़क रही है तो "लैंडलाइन फोन" का इस्तेमाल ना करे
और... अगर आपका घर बाबा आदम के जमाने का है... और उसमे पानी के पाइप की फिटिंग तब हुई थी जब "PVC" का ज़माना नहीं था
तो तूफ़ान के वक़्त "पानी की टोंटी" छुने से परहेज करे
Follow these 2 rules and you are almost safe...
.but.. still..
You might not be lucky... always...!!!
No comments:
Post a Comment